Jamui, सदर अस्पताल के पास से चार निजी एंबुलेंस जब्त
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के पास से चार निजी एंबुलेंस जब्त
विज्ञापन
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट,
सदर अस्पताल में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुये सदर अस्पताल के बाहर लगे चार निजी एंबुलेंस को जब्त कर लिया है. उक्त कारवाई जिलाधिकारी नवीन के निर्देश पर वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार के नेतृत्व में की गई है. वरीय उपसमाहर्ता सावन कुमार द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सदर अस्पताल के बाहर निजी एंबुलेंस खड़ा नहीं करें इसके बावजूद एंबुलेंस संचालक द्वारा अवैध रूप से एंबुलेंस खड़ा किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि कुछ एंबुलेंस कर्मी सदर अस्पताल आने-जाने वाले मरीज तथा उसके परिजनों को अपने जाल में फंसाकर निजी क्लीनिक में भर्ती कराने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब्त चार एंबुलेंस में एक एंबुलेंस रिंकू पांडेय, दो पिंकू पांडेय तथा एक बच्चन रावत का है. सभी पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










