Jamui, जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने रॉबिन सिंह, महिलाध्यक्ष बनीं नीलम मेहता

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jamui, जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने रॉबिन सिंह, महिलाध्यक्ष बनीं नीलम मेहता

जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने रॉबिन सिंह, महिलाध्यक्ष बनीं नीलम मेहता

विज्ञापन

डॉ अरुण कुमार और डॉ शोभा कुमारी को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

जमुई से

रिपोर्ट,

जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में शनिवार को जन सुराज जिला की सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती ने जमुई के नए जिलाध्यक्ष के रूप में रॉबिन सिंह, महामंत्री मनोज यादव, कोषाध्यक्ष गोपाल पंडित, महिला अध्यक्ष नीलम मेहता, मुख्य प्रवक्ता डॉ अरुण कुमार, डॉ शोभा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष रॉबिन सिंह ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भागलपुर क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर जमुई की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपे।

जिला सलाहकार समिति में हाजी सगीर अहमद, उमा पंडित, कृष्णकांत मिश्रा, भूदेव रजक, रामविलास साह को मनोनीत किया गया।

जिला पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष रॉबिन सिंह, महामंत्री मनोज यादव, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी गोपाल पंडित, महिला अध्यक्ष नीलम मेहता, युवा अध्यक्ष नौशाद आलम, किसान अध्यक्ष अरविंद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुवेंदु दत्त मिश्रा, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा, ओबीसी प्रकोष्ठ आनंदी यादव, अंबेडकर मंच अध्यक्ष रमाकांत पासवान, कर्पूरी मंच अध्यक्ष परमेश्वर साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कासिम अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ अरुण कुमार और डॉ शोभा कुमारी को मुख्य प्रवक्ता का पदभार सौंपा गया।

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन