Darbhanga: फर्जी दरोगा बन महिला सिपाही से की शादी, आरोपी गिरफ्तार
Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 02 May 2026 6:21 PM
गिरफ्तार आरोपी
खुद को दरोगा बताकर युवक ने महिला सिपाही से शादी कर ली. लेकिन कुछ ही दिनों में खुल गई सच्चाई. जानिए कैसे सामने आया पूरा मामला…
Darbhanga News: खुद को दरोगा बताकर एक युवक द्वारा महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का मामला सामने आया है. सच्चाई सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और मामला थाना पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गया पुलिस लाइन की फर्जी आईडी दिखाकर रचा विवाह
मामला बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में तैनात एक महिला सिपाही से जुड़ा है. आरोप है कि युवक ने गया पुलिस लाइन की फर्जी आईडी दिखाकर खुद को कटिहार में पदस्थापित दरोगा बताया और महिला सिपाही से शादी कर ली.
सच्चाई सामने आने पर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज
कुछ दिनों बाद जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसके बाद पीड़िता ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी राहुल कुमार, भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव का निवासी है. उसने झूठी पहचान के आधार पर विवाह किया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बेनीपुर, दरभंगा से सुबोध नारायण पाठक की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










