धनबाद में भीषण हादसा: मलबे में दबने से 4 दिहाड़ी मजदूरों की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

धनबाद बीसीसीएल (BCCL) की कोल वाशरी में दबे हुए मजदूरों के शव को बाहर निकालने का प्रयास करते हुए

Dhanbad Accident: धनबाद के मुनीडीह स्थित बीसीसीएल (BCCL) की कोल वाशरी में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया. स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक मलबा ढहने से चार दिहाड़ी मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई. अब तक तीन मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. घटना के बाद मुनीडीह इलाके में मातम और हड़कंप का माहौल है.

विज्ञापन

धनबाद, (पुटकी से संजय रवानी की रिपोर्ट): धनबाद स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी (वाश कोल डस्ट) लोडिंग के दौरान मजदूरों पर अचानक मलबा भरभराकर गिर पड़ा. हादसे में चार दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे की है. मृतकों में गोपीनाथडीह के माणिक बाउरी (45) व दिनेश बाउरी (52), समशिखरा निवासी दीपक बाउरी (50) और रुदी कपूरिया निवासी मोड़ा गोप (59) थे. गोपीनाथडीह की सुनीता देवी घटना में बाल-बाल बची. वह किसी तरह मलबे से सकुशल बचकर बाहर निकल आयी.

लोडिंग प्वाइंट पर कर रहे थे 7 से 10 मजदूर काम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडिंग प्वाइंट पर एक दंगल के करीब 7 से 10 मजदूर काम कर रहे थे. सभी मैन्युअल लोडिंग के माध्यम से ट्रक में स्लरी लोडिंग कर रहे थे, तभी घटना घटी. हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरातफरी मच गयी. वहां मौजूद साथी मजदूरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. हादसे की खबर फैलते ही मुनीडीह और आसपास के इलाके के लोग वहां जुट गये. मृत मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वाशरी प्रबंधन ने परिसर के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. बताते चलें कि मुनीडीह कोल वाशरी की स्थापना वर्ष 1983 में हुई थी. वाशरी की क्षमता लगभग 1.6 मिलियन टन प्रति वर्ष है.

Also Read: वाणिज्य कर विभाग को मिलेंगे 280 नये वाहन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिया बड़ा निर्देश

सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

स्लरी लोडिंग जैसे जोखिमपूर्ण कार्य के दौरान मलबा कैसे ढहा, इस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और निगरानी की कमी थी. हादसे ने वाशरी में सुरक्षा प्रोटोकॉल और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआइएसएफ मौके पर पहुंच गयी और तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया. मुनीडीह ओपी के अलावा पुटकी और भागाबांध थाना के अधिकारी और जवान विधि व्यवस्था में जुटे थे.

पहले भी होती रही इस तरह की घटना

  • पांच वर्ष पूर्व वेस्टर्न वाशरी जोन अंतर्गत मुनीडीह कोल वाशरी में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हादसा हुआ था. मजदूर गियर बॉक्स और ड्रम बदल रहे थे, तभी अचानक चेन टूट गयी और वाशरी के 704 बेल्ट का फ्लोर (चौथा तल्ला) भरभरा कर नीचे गिर गया. मलबे के नीचे दबने से करीब आधा दर्जन ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
  • सितंबर 2025 में बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र की न्यू मधुबन वाशरी में करीब 100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट (टावर) ढह गया था. इस घटना में करीब 5,000 टन कोयले का मलबा गिरा था और एक मजदूर धर्मेंद्र ठाकुर फंस गया था, जिसे 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया.
  • दो मई को मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी (वाश कोल डस्ट) लोडिंग के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से चार दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गयी.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब CO नहीं कर पाएंगे निजी जमीन की नापी, अदालत ने लगाई रोक

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola