मनसा मंदिर के समीप विधायक मद से बनेगा ढलाई शेड, अरूप चटर्जी ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
 अम्बोना में मनसा मंदिर के पास ढलाई शेड निर्माण कार्य का ने किया शिलान्यास

निरसा के बड़ा अम्बौना में मनसा मंदिर के पास विधायक अरूप चटर्जी ने ढलाई शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है।

विज्ञापन

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केलियासोल प्रखंड के बड़ा अम्बौना (नीचे टोला) स्थित मनसा मंदिर के समीप विधायक मद से बनने वाले ढलाई शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास विधायक अरूप चटर्जी द्वारा किया गया.

इस दौरान विधायक अरूप चटर्जी ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का सख्त निर्देश दिया. इस दौरान ग्रामीणों में खुशी की लहर थी.

मनसा मंदिर परिसर में लंबे समय से एक पक्के शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. विधायक अरूप चटर्जी की इस पहल से ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola