झरिया में जल संकट पर व्यापारियों का आक्रोश, जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन
अनियमित जलापूर्ति को ले बैठक करते व्यवसायीगण | Prabhat Khabar Network

अनियमित जलापूर्ति को ले बैठक करते व्यवसायीगण | Prabhat Khabar Network

झरिया में पिछले 5 दिनों से झमाडा द्वारा अनियमित जलापूर्ति से लोग परेशान हैं। झरिया ट्रेडर्स एसोसिएशन ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

झरिया: झरिया व आसपास के क्षेत्रों में पिछले 5 दिनों से झमाडा द्वारा अनियमित जलापूर्ति को लेकर शुक्रवार को देशबंधु छवि गृह में झरिया ट्रेडर्स एसोसिएशन जीटा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महासचिव राजीव शर्मा ने की.

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झरिया तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की एकमात्र व्यवस्था झमाडा ही वर्षों से कर रही है. दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण आम जनता पूरी तरह इसी पर निर्भर है. जल संकट के कारण लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

वक्ताओं ने जिम्मेवार पदाधिकारियों से गंभीरता पूर्वक ध्यान देने और समस्या का समाधान करने की मांग की. कहा कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो झरिया की जनता के साथ व्यापारी आंदोलन करने को विवश होंगे.

बैठक में उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, गोपाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, शिवबालक पासवान, रविशंकर केशरी, आर.के. सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola