धनबाद में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद कार, जिससे टकराई थी बाइक. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. रॉन्ग साइड से आ रही बाइक कार से टकराने के बाद तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन


विज्ञापन

धनबाद से हीरालाल पांडेय की रिपोर्ट

Road Accident: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना कासीटांड के समीप हुई, जहां रॉन्ग साइड से आ रही बाइक पहले एक कार से टकराई और उसके बाद सड़क पर गिरने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

कार से टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा से कोलकाता जा रही कार (एचआर 26 एडब्ल्यू 4761) को अमिताभ बोस चला रहे थे. वह हरियाणा से कोलकाता की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा यानी रॉन्ग साइड से आ रही बाइक (जेएच 10 सीपी 9924) अचानक कार से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े. इसी बीच, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवारों में से एक व्यक्ति आ गया. ट्रक से कुचल जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेजा. अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद कुछ समय तक जीटी रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया.

मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी

समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस उनके पास मिले दस्तावेजों और बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है. साथ ही परिजनों का पता लगाने की कोशिश भी जारी है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच गिरफ्तार, जांच एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी

रॉन्ग साइड से बाइक चलाने से हुआ हादसा

बरवाअड्डा पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड से बाइक चलाना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने की वजह से होने वाली दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola