कार्य समय में बंद मिला गंगरा पंचायत कचहरी, सचिव से 24 घंटे में मांगा जवाब

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :30 Apr 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य समय में बंद मिला गंगरा पंचायत कचहरी, सचिव से 24 घंटे में मांगा जवाब

कार्य समय में बंद मिला गंगरा पंचायत कचहरी, सचिव से 24 घंटे में मांगा जवाब

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगरा स्थित कचहरी कार्यालय के निर्धारित कार्य समय में बंद पाए जाने का मामला सामने आया है. इस लापरवाही पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कचहरी सचिव से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. 28 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान कचहरी कार्यालय बंद मिला. इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा पत्रांक 680 जारी कर स्पष्ट किया गया कि बिना पूर्व सूचना या सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के कार्यालय बंद रखना सरकारी कर्तव्यों के प्रति उदासीनता दर्शाता है, जो अत्यंत गंभीर विषय है. अधिकारी ने कचहरी सचिव मालती देवी को निर्देश दिया है कि वे अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, गिद्धौर के माध्यम से उपलब्ध कराएं. साथ ही सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पंचायत कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कार्यालय निर्धारित समय पर खुले रहें. इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पंचायत स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन