राज्य स्तरीय टीम ने चकाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गहन अंकेक्षण

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Mar 2026 9:25 PM

विज्ञापन

दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम में मुंगेर के डॉ अखिलेश कुमार राणा और राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि पंकज तिवारी शामिल थे.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के निर्देश पर बुधवार को श्रीकृष्ण सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकाई के परिसर एवं विभिन्न विभागों का गहन अंकेक्षण किया गया. दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम में मुंगेर के डॉ अखिलेश कुमार राणा और राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि पंकज तिवारी शामिल थे. निरीक्षण दल के पहुंचने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गायत्री कुमारी ने पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर जिला सलाहकार गुणवत्ता डॉ ताबिश हेयात, स्वास्थ्य प्रबंधक नवनीत कुमार और पीरामल स्वास्थ्य के रौशन कुमार सहित अस्पताल के सभी कर्मी उपस्थित थे. इस दौरान टीम ने प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष, लैब और एएनसी कक्ष का निरीक्षण किया. टीम ने अस्पताल के नये भवन के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण और स्वास्थ्य कर्मियों के अपने कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना की. हालांकि टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और जैव चिकित्सा अपशिष्ट के प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सभी विभागों में कर्मी मौजूद पाये गये. टीम ने आउटसोर्सिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली में और सुधार लाने की आवश्यकता जतायी. साथ ही, अस्पताल की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी के निर्माण हेतु बीएमएसएसीएल से संपर्क कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया. अंत में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गायत्री कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन