Gaya News : पोक्सो एक्ट मामले में नाबालिग निरुद्ध, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

प्रतीकात्मक तस्वीर
Gaya News: पोक्सो एक्ट मामले में नाबालिग निरुद्ध, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह
Gaya News (मनोज मिश्रा) : भदवर थाना की पुलिस ने पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़के को निरुद्ध किया है. जानकारी के अनुसार भदवर थाना कांड संख्या 30/26 के आरोपित नाबालिग को थाना क्षेत्र के नंदाई मोड़ के समीप से निरुद्ध किया गया भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : Auranagbad News : वट सावित्री पूजा के दिन लापता हुए मासूम को पुलिस ने खोजा, सीसीटीवी फुटेज से खुला सुराग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










