मत्स्यपालकों को मिला ई-रिक्शा व आधुनिक किट
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Mar 2026 9:31 PM
जिले के मत्स्यपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है.
जमुई. जिले के मत्स्यपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. बुधवार को शहर स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार (भा.प्र.से.) ने मत्स्यजीवियों के बीच मत्स्य शिकार माही किट, विपणन किट तथा पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-रिक्शा) का वितरण किया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे मत्स्यपालकों ने उत्साहपूर्वक इन संसाधनों को प्राप्त किया. इस दौरान स्टेडियम परिसर में लाभुकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी. मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य मत्स्यपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि आधुनिक शिकारमाही व विपणन किट तथा ई-रिक्शा मिलने से अब मछुआरे अपने उत्पाद को आसानी से दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचा सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और मछलियों की गुणवत्ता भी बनी रहेगी, जिससे उन्हें बेहतर कीमत मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि यह पहल मत्स्यजीवियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आय में वृद्धि करने में सहायक होगी. जिला पदाधिकारी ने लाभुकों से अपील की कि वे इन संसाधनों का सही तरीके से उपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं. कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों ने लाभुकों को उपकरणों के उपयोग, रख-रखाव और सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










