Garhwa: बंद मकान से आ रही थी तेज दुर्गंध, ताला खोला तो फर्श पर पड़ा मिला युवती का शव

Updated:
विज्ञापन

घर के बाहर जुटी भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Garhwa (केतार): गढ़वा के केतार में बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस ने जब ताला खुलवाया तो घर के अंदर फर्श पर एक युवती का शव पड़ा मिला. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

केतार से संदीप कुमार की रिपोर्ट
Garhwa (केतार): केतार थाना क्षेत्र के परती गांव में मंगलवार की अहले सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद पक्के मकान से असहनीय दुर्गंध आने लगी. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंडाधिकारी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में जब घर का ताला खुलवाया, तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए. कमरे के फर्श पर 17 वर्षीय युवती का सड़ चुका शव पड़ा हुआ था. मृतका की पहचान निर्मल सिंह की पुत्री आकृति कुमारी (17 वर्ष) के रूप में हुई है. शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों ने सुबह घर से तेज बदबू आने पर इसकी सूचना थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया. इसके बाद दंडाधिकारी-सह-बीडीओ प्रशांत कुमार, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह और सीडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

घर में अकेले रहती थी युवती

घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था. काफी प्रयास के बाद उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र (ससुराल) में रह रहे निर्मल सिंह के पुत्र अविनाश सिंह से संपर्क कर उसे बुलाया गया. इसके बाद गढ़वा से बुलाई गई फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम और दंडाधिकारी की उपस्थिति में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा गया, जिसके बाद भीतर युवती का शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता निर्मल सिंह राजस्थान में रहकर मजदूरी का काम करते हैं और कभी-कभार ही गांव आते थे. उनकी बेटी आकृति घर में अकेली रहती थी.

पिता का मोबाइल आ रहा बंद

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही निर्मल सिंह को गांव में देखा गया था, वे राजस्थान से घर लौटे थे, लेकिन इस खौफनाक घटना के सामने आने के बाद से ही निर्मल सिंह का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है. पिता के गायब होने और मोबाइल बंद रहने से पुलिस का शक गहरा गया है. पुलिस का मानना हैं कि यह मामला ऑनर किलिंग का भी हो सकता हैं, फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है.

सस्पेंस: बाहर से बंद ताला तो अंदर कैसे हुई मौत

कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक था. पुलिस अनुसंधान दल का कहना हैं कि यदि युवती ने आत्महत्या की होती या उसकी स्वाभाविक मौत होती, तो बाहर ताला कौन मारता? पहली नजर में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फिंगरप्रिंट्स की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

गढ़वा में पेयजल संकट पर डीसी साहब सख्त, झार जल पोर्टल पर 7 दिनों से अधिक पेंडिंग नहीं रहेगी शिकायत

जंगल में चुआड़ी का पानी पीने से गढ़वा की तीन महिलाएं बीमार, एक की हालत गंभीर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola