गढ़वा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 15-16 सितंबर को लगेगा भर्ती कैंप
जिला नियोजन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
गढ़वा जिला नियोजन कार्यालय द्वारा 15 और 16 सितंबर को भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है. शिक्षित युवा रोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए इसमें शामिल हो सकते हैं.
गढ़वाः नौकरी की तलाश कर रहे जिले के शिक्षित और प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का अच्छा मौका है. जिला नियोजन कार्यालय की ओर से 15 और 16 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप लगाया जाएगा. इसमें तकनीकी के साथ गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे.
15 सितंबर को हंसकेर में लगेगा कैंप
पहला भर्ती कैंप 15 सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हंसकेर में लगाया जाएगा. वहीं, दूसरा कैंप 16 सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भंडरिया में होगा. दोनों कैंप में अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- JTET 2026: सीसीटीवी वाले स्कूल-कॉलेजों में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
योग्य अभ्यर्थियों से कैंप में पहुंचने की अपील
जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवक-युवतियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके कौशल को बेहतर अवसर देने के लिए जिला नियोजन कार्यालय लगातार प्रयास कर रहा है.
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मौका
भर्ती कैंप ऐसे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्होंने प्रशिक्षण या शैक्षणिक योग्यता हासिल करने के बाद रोजगार की तलाश शुरू की है. विभाग ने योग्य अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित तिथि पर कैंप में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- 10 दिन पहले दफन हुआ था युवक, पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस ने खुदवाई कब्र, निकाला शव
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए