hajipur news. महुआ में डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 07 Aug 2025 6:06 PM
रुसुलपुर मोबारक पंचायत का मामला, घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया
महुअ. महुआ थाना क्षेत्र की रुसुलपुर मोबारक पंचायत में डायन का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की गयी. घटना में घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी सूचना थाना को भी दी गयी है. जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के चकदादन गांव निवासी विशेश्वर राय की पत्नी को डायन बताते हुए पट्टीदार रविशंकर राय तथा उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. जब महिला के पति बचाने आया तो उसे भी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने चार लोगों के विरुद्ध एक लिखित आवेदन थाना में दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










