hajipur news. हजरत बाबा पांचों पीर की मजार पर लगा उर्स मेला

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 08 Sep 2025 6:45 PM

विज्ञापन

हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर हजरत बाबा पांचों पीर की मजार पर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग. प्रखंड क्षेत्र के मंगल हाट चौक सरायघनेश स्थित हजरत बाबा पांचों पीर की मजार पर रविवार की रात उर्स मेले का आयोजन किया गया. यहां हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर हजरत बाबा पांचों पीर की मजार पर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी. मेले ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए दोनों समुदायों के लोग मेला में उपस्थित रहे. जौनपुर से आये कव्वाल आयान वारसी और कानपुर से आयी कव्वाल रीना परवीन वारसी ने अपना हुनर दिखाया. कार्यक्रम का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन राय एवं मदन राय ने फीता काटकर किया. पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि हजरत बाबा पांचों पीर दोनों समुदाय के लोगों के लिए मिल्लत का प्रतीक हैं. हजरत बाबा पांचों पीर के मजार पर वर्षों से दोनों समुदाय के लोग मिल्लत के साथ मेला लगाते आ रहे हैं और सच्ची श्रद्धा के साथ चादरपोशी कर दुआ मांगते हैं. उधर रविन राय ने कहा कि इस उर्स मेला में जिले के अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण जिले के लोगों ने चादर पोशी किया. बताया गया कि मेला प्रति वर्ष हज़रत मोहम्मद साहब पैगम्बर के जन्मदिन के दो दिनों के बाद लगाया जाता है. मेला कमेटी ने दूर दराज से आये लोगो की रात्रि में ठहराव की उतम व्यवस्था की गयी थी. मेला को लेकर प्रशासन भी सक्रिय रही. मौके पर हेमंत चौधरी, रंगिले मियां, बबलू मियां, मो मुमताज, मो साबिर अली, रंजन कुमार, संजय राय, बिट्टु चौधरी,मो कमरूजमा, मो शरीफ, मो मजहर आलम के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन