hajipur news. महुआ थाना के समीप की फल दुकान से चोरी

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 24 Oct 2025 5:52 PM

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान दुकानदार कुछ पल के लिए दंग रह गया

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना परिसर के समीप चोरों ने बुधवार की रात्रि एक फल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. जानकारी के अनुसार पुराने बाजार महुआ निवासी विनोद साह के दामाद की फल दुकान से बुधवार की रात्रि चोरी हो गयी. गुरुवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान दुकानदार कुछ पल के लिए दंग रह गया. जब पर्दा हटाकर देखा तो ठेला पर रखे गए 50 हजार से ज्यादा रुपए के सेव, नारियल, कीवी, संतरा, वेदाना, अनार के साथ अन्य फलों की चोरी कर ली गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन