सीतामढ़ी और सुपौल समेत 6 स्टेशनों की बदली पहचान, 15 मार्च से लागू होगा नया नाम

Updated at : 13 Mar 2026 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
Supaul-Junction

सुपौल रेलवे स्टेशन

Bihar Railway Stations Renamed: समस्तीपुर रेल मंडल के 6 महत्वपूर्ण स्टेशनों के नाम के साथ अब जंक्शन शब्द जोड़ दिया गया है. यह बदलाव 15 मार्च 2026 से प्रभावी होगा. आइये जानते हैं किस-किस स्टेशन के नाम में जंक्शन जोड़ा गया है.

विज्ञापन

Bihar Railway Stations Renamed: पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय ने समस्तीपुर रेल मंडल के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम में अब ऑफिसियल रूप से जंक्शन शब्द जोड़ दिया गया है. यह बदलाव मंडल की सिफारिश के बाद सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) की मंजूरी मिलने के बाद किया गया है. रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह नया नाम 15 मार्च 2026 से लागू हो जाएगा.

रेलवे ने क्या बताया

इस फैसले के बाद जिन स्टेशनों के नाम बदले गए हैं उनमें हसनपुर रोड, सीतामढ़ी, सरायगढ़, सुपौल, ककरघट्टी और शीशो शामिल हैं. अब ये स्टेशन हसनपुर रोड जंक्शन, सीतामढ़ी जंक्शन, सरायगढ़ जंक्शन, सुपौल जंक्शन, ककरघट्टी जंक्शन और शीशो जंक्शन के नाम से जाने जाएंगे. रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि स्टेशनों के अल्फाबेटिकल कोड और न्यूमेरिकल कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रेल प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने रिकॉर्ड, टिकटिंग सिस्टम, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य परिचालन डाक्यूमेंट्स में इन नए नामों को अपडेट करें. इससे भविष्य में किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी और सभी जगह एक ही नाम का इस्तेमाल होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्टेशनों की पहचान भी मजबूत होगी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जंक्शन शब्द जुड़ने से यात्रियों को यह समझने में आसानी होगी कि यह स्टेशन एक से ज्यादा रेल मार्गों से जुड़ा हुआ है. इस बदलाव से समस्तीपुर मंडल के इन स्टेशनों की पहचान भी मजबूत होगी. रेलवे का मानना है कि जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद इन जगहों पर भविष्य में यात्री सुविधाओं का विस्तार, ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी और माल ढुलाई की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं.

इसके अलावा रेलवे की डिजिटल और कमर्शियल सिस्टम में भी इन स्टेशनों की पहचान ज्यादा साफ हो जाएगी. कुल मिलाकर इस फैसले से रेल संचालन, यात्रियों की जानकारी और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में 5वीं सीट के लिए फंसा पेंच, आखिरी 15 घंटे में खुलेगा राज, NDA विधायकों को वोटिंग से ठीक पहले मिलेगा टारगेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन