बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Ka Mausam: बिहार में गर्मी बढ़ने के बीच मौसम अचानक बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 16 से 18 मार्च तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम में सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में अब गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है. कई जिलों में दिन का तापमान बढ़कर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कैमूर जिले के भभुआ में सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि औरंगाबाद में रातें अभी थोड़ी ठंडी बनी हुई हैं. यहां न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजधानी पटना, गया, रोहतास और नवादा समेत कई जिलों में दिन के समय तेज धूप महसूस की जा रही है. फिलहाल राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सूखा है और आसमान साफ दिखाई दे रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि यह स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है. आने वाले दिनों में बादलों छाए रहेंगे और मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है.

कहां-कहां येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 16 मार्च से 18 मार्च के बीच कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा और लखीसराय में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया में भी मौसम बदलने के संकेत हैं. यहां भी 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों में न रहें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. इस दौरान बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

17 और 18 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

17 और 18 मार्च को मौसम का असर और ज्यादा दिखाई दे सकता है. भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कटिहार, पूर्णिया और मधेपुरा में भी मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों में 18 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है. फिर भी अचानक चलने वाली तेज हवाओं और धूल भरी आंधी से लोगों को दिक्कत हो सकती है.

मौसम में इस बदलाव से कुछ जगहों पर तापमान में थोड़ी गिरावट भी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. आंधी, बारिश और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: पटना से सुपौल तक गैस सप्लाई पर डीएम सख्त, अफसरों की छुट्टियां रद्द, गड़बड़ी करने वाले नपेंगे

बिहार में सिलेंडर क्राइसिस के बीच बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्प लाइन नंबर भी जारी

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन