बिहार में सिलेंडर क्राइसिस के बीच बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्प लाइन नंबर भी जारी
बाएं से दूसरे खड़े पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एमएस निरीक्षण करते हुए
LPG Gas Crisis: बिहार में एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. कई होटल बंद होने के कगार पर आ गए हैं. इस बीच पटना में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके साथ ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है.
LPG Gas Crisis: ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के बीच हाहाकार मच गया है. गैस गोदामों के सामने सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लग जा रही. इस बीच बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से पटना में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए और जल्द ही उसके समाधान को लेकर यह निर्णय लिया गया.
सुबह 7 से रात 9 बजे तक एक्टिव
जानकारी के मुताबिक, यह कंट्रोल रूम हर रोज सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता, वितरण और उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में विभागीय कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं.
हेल्प लाइन नंबर भी जारी
जानकारी के मुताबिक, आम लोग अपनी समस्याओं और कठिनाइयों से कंट्रोल रूम को फोन नंबर – 0612-2233050 पर अवगत करा सकते हैं, ताकि विभाग की ओर से जल्द ही एक्शन लेते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
साथ ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अनावश्यक भ्रमित होने के बजाय विभाग की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का जल्द निदान सुनिश्चित किया जा सके.
पटना डीएम बोले- गैस की किल्लत नहीं
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम लगातार एक्शन मोड में हैं. इसके साथ ही कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण भी कर रहे हैं. इस बीच आज प्रेस कॉन्फेंस कर डीएम ने कहा, कहीं भी गैस की दिक्कत नहीं है. जमाखोरों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स और गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है. लोग पैनिक बुकिंग न करें.
मुजफ्फरपुर में 4 दिनों बाद मिला सिलेंडर
बिहार के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस गोदाम और एजेंसियों के बाहर लोगों की सुबह से लंबी लाइन देखी जा रही है. इस बीच मुजफ्फरपुर जिले में लगभग चार दिनों के बाद गैस सिलेंडर लदा गाड़ी पहुंचा. गाड़ी पहुंचते ही लोगों के बीच सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ जुटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










