पटना: आजादी के जश्न के बीच हत्या, झंडा फहराने के बहाने बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में गमगीन परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के बाढ़ अनुमंडल से एक सनसनीखेज हत्या की खबर आई है. सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक युवक को झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

Patna Crime News : बाढ़ देश आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, इसी दौरान पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है. मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी करीब 26 वर्षीय वीरू कुमार के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि वीरू को झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया गया और बाद में गोली मार दी गई.

विज्ञापन

Patna Crime News : घर से बुलाकर साथ ले गये

परिजनों के अनुसार, मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया जुल्मी मुखिया के भगिना सोनू कुमार ने वीरू के घर पहुंचकर उसे झंडा फहराने के लिए बुलाया था. वीरू ने कहा कि वह स्नान-ध्यान करने के बाद आएगा. इसके बाद जुल्मी मुखिया के दो अन्य भगिने अजीत कुमार और प्रिंस कुमार, जो शाहपुर में ही रहते हैं, वीरू को बुलाने उसके घर पहुंचे और अपने साथ लेकर चले गए.

View on Instagram

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को दी मौत की सूचना

कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने वीरू के परिजनों को सूचना दी कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शव सड़क पर पड़ा है. सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : बिहार में परीक्षा व्यवस्था होगी और सख्त: हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी, 5 लाख करोड़ निवेश का भी ऐलान

सिर में मारी गोली, रुपये के विवाद की भी जांच

सालिमपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे और दोनों साथ थे. इसी दौरान आरोपी ने वीरू के सिर में गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पूर्व में दोनों के बीच रुपये को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. वहीं, परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

तस्वीरों में देखें: गांधी मैदान स्वतंत्रता दिवस समारोह में सजी बिहार की रंग-बिरंगी झांकियां



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन