स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा बिहटा, हर ओर गूंजा भारत माता का जयघोष

Updated:
विज्ञापन

बिहटा में स्वतंत्रता दिवस मनाते लोग

स्वतंत्रता दिवस पर बिहटा प्रखंड देशभक्ति के उत्साह में डूबा रहा. विभिन्न सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

विज्ञापन

Patna Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिहटा प्रखंड क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. प्रखंड कार्यालय से लेकर थाना, पुलिस कार्यालय, नगर परिषद, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न राजनीतिक कार्यालयों में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. राष्ट्रगान के दौरान लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया.

प्रखंड कार्यालय से नगर परिषद तक हुआ ध्वजारोहण

बिहटा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ शिवजन्म राम, अंचल कार्यालय में सीओ राकेश कुमार सिंह और नगर परिषद कार्यालय में सभापति प्रियंका कुमारी ने ध्वजारोहण किया. नगर परिषद में उपसभापति दीपिका सिंह समेत पार्षद और कर्मी मौजूद रहे. दानापुर अनुमंडल पुलिस कार्यालय बिहटा में डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा, बिहटा थाना में थानाध्यक्ष अमित कुमार, नेउरा थाना में थानाध्यक्ष जगदीप राणा और अमहारा आईआईटी थाना में थानाध्यक्ष रौशन राज ने तिरंगा फहराया.

Image

शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

आईआईटी पटना, एनआईटी बिहटा, एनएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज, बिटानिया बिस्किट, एनडीआरएफ, वायु सेना, गृह रक्षा वाहिनी, एफडीडीआई समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया. बिहटा पब्लिक स्कूल में डॉ. उदय कुमार सिंह और रामयश स्कूल में आनंद कुमार, संत ट्रेसा स्कूल में गौरव कुमार, दिग्दर्शन स्कूल अमहरा में निदेशक ने तिरंगा फहराया. ईएसआईसी अस्पताल में डीन डॉ. नंदकिशोर अल्वा एन. की मौजूदगी में सीनियर व जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

औद्योगिक प्रतिष्ठानों और राजनीतिक कार्यालयों में भी फहरा तिरंगा

हीरो साइकिल, मौर्या मोटर्स और अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. माधव कंस्ट्रक्शन बिहटा-लई रोड में मुकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया.

जदयू कार्यालय में राजू यादव ने तिरंगा फहराया. इस दौरान बिपिन बिहारी, सरोज सिंह, अजय कुमार पिंटू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. बिहटा जीआरपी, लई, चीनीमिल रोड और कन्हौली में नवनिर्मित पुलिस पिकेट में भी ध्वजारोहण किया गया.

पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह

विभिन्न पंचायत सरकार भवनों, विद्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों में भी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया. पूरे बिहटा क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा. जगह-जगह भारत माता के जयघोष के साथ लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
मोनु कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन