हाजीपुर में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! स्कूल के पिलर में डाले महज 2 सरिया, ग्रामीणों ने रोका लैब भवन का निर्माण

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर के पातेपुर प्रखंड स्थित मौदह डीह हाई स्कूल में बन रहे लैब भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि पिलरों में मानक के विपरीत केवल दो सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. मामले की जांच की मांग की गई है.

विज्ञापन

Hajipur News: (गोपाल राय) वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत मौदह बुजुर्ग पंचायत के मौदह डीह उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से बन रहे लैब भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंट, बालू और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही दीवार निर्माण में भी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. उनका कहना है कि सीमेंट की मात्रा कम होने के कारण कई जगह दीवार और पिलर बनने के साथ ही झड़ने लगे हैं.

पिलरों में चार की जगह दो सरिया लगाने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार भवन निर्माण के दौरान पिलरों में निर्धारित मानक के अनुसार चार सरिया लगाने के बजाय केवल दो सरिया डालकर ढलाई की जा रही है. उनका कहना है कि इस तरह का निर्माण भविष्य में भवन की मजबूती और छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.

ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण ठेकेदार मनमाने ढंग से काम करा रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, भवन निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

भविष्य में छात्रों की सुरक्षा पर जताई चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लैब भवन का निर्माण करा रही है, लेकिन यदि गुणवत्ता से समझौता किया गया तो भविष्य में यह भवन छात्रों और शिक्षकों के लिए खतरा बन सकता है.

क्या बोले प्रखंड विकास पदाधिकारी

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें निर्माण कार्य में अनियमितता की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में भवन निर्माण शिक्षा विभाग द्वारा कराया जा रहा होगा. यदि अनियमितता की शिकायत मिली है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले बकाढ़ पंचायत के एक विद्यालय में बन रहे लैब भवन के निर्माण में भी अनियमितता की शिकायत सामने आई थी, जिसकी जानकारी संबंधित विभाग को भेजी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन