hajipur news. ईद-उल-अजहा पर मांगी अमन-चैन और भाईचारे की दुआ
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 07 Jun 2025 6:07 PM
वैशाली, मझौली, मदरना, दाउदनगर, कमतौलीया और बरहटिया जैसे मुस्लिम बाहुल्य गांवों में ईदगाह में सुबह नमाज अदा की गयी
वैशाली. वैशाली प्रखंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया. वैशाली, मझौली, मदरना, दाउदनगर, कमतौलीया और बरहटिया जैसे मुस्लिम बाहुल्य गांवों में ईदगाह में सुबह नमाज अदा की गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. हिंदू समुदाय के लोग भी अपने मुस्लिम मित्रों को उनके घर पहुंचकर बधाई दी. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. लगातार पूरे क्षेत्र में थानाध्यक्ष रविंद्र पॉल सहित सभी पुलिस पदाधिकारी भ्रमण कर सभी ईदगाह का जायजा लेते रहे. सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कुर्बानी की रस्म लोगों ने अपने-अपने घरों में अदा की. इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया. नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










