वैशाली में LPG संकट गहराया, गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, इन पांच महिलाओं ने बताई पीड़ा

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

गृहिणियों की तस्वीर

Hajipur News : वैशाली प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को अब 50 से 60 दिनों के अंतराल पर ही गैस सिलेंडर मिल पा रहा है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है. प्रतिदिन गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है.

विज्ञापन

वैशाली से दीपक कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Hajipur News : वैशाली प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में लगातार हो रही देरी से गृहिणियों की परेशानी बढ़ती जा रही है. ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने के कारण महिलाओं को रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार द्वारा देहाती क्षेत्रों में गैस बुकिंग का नंबर 45 दिनों के बाद मिल रहा है. इसके बाद भी उपभोक्ताओं को एक सप्ताह से 10 दिनों तक सिलेंडर की प्रतीक्षा करनी पड़ती है.

60 दिन बाद मिल रहा सिलेंडर, किल्लत से परेशान गृहिणियां

इस तरह लोगों को 50 से 60 दिनों के अंतराल पर ही गैस उपलब्ध हो पा रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. प्रति दिन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लम्बी कतारे अभी भी लग रही है. गृहिणियों का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण उन्हें मजबूर होकर लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी मे दोपहर मे किसी अतिथि के आने से गैस नही रहने पर जलावन से खाना बनाना पड़ता है. जिससे काफी परेशानी होती है.

क्या कहती हैं महिलाएं:

  1. संगीता कुमारी ने बताया कि गैस समय पर नहीं मिलने से घर का काम प्रभावित हो रहा है और कई बार खाना बनाने में परेशानी होती है.
  2. चंचल सिंह का कहना है कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. देहाती क्षेत्रो मे भी 25 दिनों पर गैस की आपूर्ति की जाए.
    3.दिया कुमारी ने बताया 50 से 60 दिनों के बाद गैस मिल रही है. देरी के कारण उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है, जिससे काफी दिक्कत होती है.
  3. लूना वर्मा ने कहा कि गैस की अनियमित आपूर्ति से परिवार का पूरा रूटीन बिगड़ जाता है. जिससे काफी परेशानी होती है.
  4. जिला पार्षद बबिता नारायण ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि संबंधित विभाग को जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. देहाती क्षेत्रो मे भी 25 दिनों पर गैस की आपूर्ति होनी चाहिए.

प्रशासन से लगाई गुहार

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहरी क्षेत्र की तरह 25 दिनों पर देहाती क्षेत्रो मे भी गैस आपूर्ति की जाए और व्यवस्था को दुरुस्त कर समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिल सके.

Also Read : राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण पर सख्ती, एनएचएआई ने हटवाईं दर्जनों दुकानें

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन