प्रभात खबर डिजिटल की खबर के बाद शिक्षा विभाग सख्त, छात्र की पिटाई और स्कूल में ताला लगाने वाले पर FIR की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
सोशल मिडिया पर वायरल विडिओ को बीईओ ने की जांच | Prabhat Khabar Network

सोशल मिडिया पर वायरल विडिओ को बीईओ ने की जांच

प्रभात खबर डिजिटल पर वीडियो प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. छात्र की पिटाई और स्कूल के कमरों में ताला लगाने के गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने FIR का आदेश दिया है. मामले की जांच पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: प्रभात खबर डिजिटल पर वीडियो प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. विद्यालय परिसर में छात्र की पिटाई और स्कूल के कमरों में ताला लगाने के मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अमरेंद्र कुमार पांडेय ने थावे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है.

डीईओ का आदेश मिलते ही मंगलवार को थावे बीईओ सम्राट शिवमणि विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए.

विद्यालय परिसर में छात्र की डंडे से की गई पिटाई

जांच में पाया गया कि सोमवार को करीब तीन बजे विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं खेल रहे थे. इसी दौरान प्यारेपुर गांव निवासी चंद्रेश्वर नाथ चौबे विद्यालय परिसर में पहुंचे और एक छात्र की डंडे से पिटाई कर दी.

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चंद्रेश्वर नाथ चौबे विद्यालय के भूमिदाता हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने विद्यालय के दो कमरों में रखे अभिलेखों के साथ-साथ प्रधानाध्यापक के कार्यालय में भी ताला लगा दिया था.

ताला लगाने से प्रभावित हो रहा था पठन-पाठन

विद्यालय के कमरों और प्रधानाध्यापक कार्यालय में ताला लगाए जाने के कारण स्कूल का कामकाज प्रभावित हो रहा था. जरूरी अभिलेखों तक पहुंच नहीं होने से शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

जांच के बाद बीईओ सम्राट शिवमणि ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के अनुसार प्यारेपुर गांव निवासी चंद्रेश्वर नाथ चौबे के खिलाफ थावे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज की

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालय से जुड़े लोगों में चर्चा तेज हो गई है. विभाग का कहना है कि विद्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और छात्र हित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Manoranjan Upadhyay

लेखक के बारे में

By Manoranjan Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन