HAJIPUR NEWS. महुआ के सामान्य सीट बनने पर जदयू के डॉ रविंद्र बने थे पहले विधायक

Updated:
विज्ञापन

वर्ष 2010 में परिसीमन के बाद महुआ विधानसभा सीट को सामान्य घोषित किये जाने पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया था

विज्ञापन

महुआ. वर्ष 2010 में परिसीमन के बाद महुआ विधानसभा सीट को सामान्य घोषित किये जाने पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया था. इस दौरान जदयू प्रत्याशी डॉ रविन्द्र यादव उर्फ रवींद्र राय ने राजद के जागेश्वर राय को पराजित किया था. वर्ष 2015 में जदयू की खाते से यह सीट हम पार्टी के खाते में चले जाने के बाद पुनः रविन्द्र राय मैदान में उतरे, जिन्हें राजद प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पराजित कर दिया. 2020 में राजद प्रत्याशी डॉ मुकेश कुमार रौशन ने जदयू प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन को पराजित कर दिया था, तो इस बार राजद प्रत्याशी डॉ मुकेश कुमार रौशन को लोजपा-आर प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने करीब 45 हजार मतों के अंतराल से पराजित कर दिया. महुआ में बीते 20 वर्षों के दौरान एक भी प्रत्याशी लगातार दूसरी बार विधायक नहीं बन पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन