hajipur news. हाइटेंशन तार की चपेट में आने से गाय की मौत
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 16 Jun 2025 5:34 PM
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की सराय धनेश गांव में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी
सहदेई बुजुर्ग. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की सराय धनेश गांव में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी. वहीं दो अन्य झुलस गयी, जिनका इलाज कराया जा रहा है. सरपंच गीता देवी के दरवाजे पर तीन गाय बंधी थी. सोमवार की सुबह हाइ टेंशन तार अचानक टूट कर गाय के शरीर पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. लोगों का आरोप है कि जर्जर हाई टेंशन तार को बदलने के लिए पूर्व में सरपंच ने जेई को आवेदन भी दिया था. लेकिन, नहीं बदला गया. झुलसे हुए गायों का इलाज जारी है. घटना को लेकर सरपंच ने थाने में आवेदन भी दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










