hajipur news. जंदाहा में 13 जुलाई को होगी हजरत दीवान शाह के मजार पर उर्स व चादरपोशी

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 15 Jun 2025 6:00 PM

विज्ञापन

जंदाहा बाजार स्थित साहू धर्मशाला के सभागार में उर्स को लेकिर हुई बैठक, इसकी अध्यक्षता मो सलीम ने की

विज्ञापन

जंदाहा. जंदाहा बाजार स्थित साहू धर्मशाला के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 13 जुलाई को नगर पंचायत स्थित मशहूर ऐतिहासिक दरगाह हजरत दीवान शाह के मजार पर सालाना उर्स व चादरपोशी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद सलीम ने की. संचालन मोहम्मद नौशाद ने किया. बताया गया कि बैठक में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. साथ ही इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाए जाने तथा सुरक्षा का उत्तम प्रबंध किए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में नगर पंचायत जंदाहा के मुख्य पार्षद कुमारी धरमशिला, पूर्व मुखिया दिलीप राय, उप मुख्य पार्षद सरिता कुमारी, विजय राय, प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश सहनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, युवा राजद नेता मुकेश कुमार चौधरी, वक्फ बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद चांद बाबू, सचिव मोहम्मद मुन्ना खान, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद महताब, मोहम्मद आफताब आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन