hajipur news. शराब बेचने से मना करने पर धंधेबाज ने की फायरिंग

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 19 Jun 2025 6:17 PM

विज्ञापन

आरोपित धंधेबाज पर पूर्व से भी दर्ज है मामला, छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने आरोपित के घर से बरामद की आठ बोतल शराब

विज्ञापन

महनार. महनार थाना क्षेत्र के लाहौरी चक में शराब बेचने से मना करने पर धंधेबाज ने अवैध हथियार से फायरिंग की. इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. उसी दौरान छापेमारी करने पर आरोपित के घर से पुलिस ने आठ बोतल विदेशी शराब एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. दोनों घटनाओं को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी की दर्ज की गयी है. बताया गया कि महनार थाना के पीछे करीब सौ मीटर की दूरी पर लाहौरी चक में शराब धंधेबाज कृष्ण कुमार ने शराब बेचने से मना करने पर स्थानीय निवासी रूबी देवी एवं उसके पति अविनाश कुमार के साथ मारपीट की एवं डराने धमकाने के उद्देश्य से अवैध हथियार से फायरिंग भी की. पूरी घटना आसपास लगे किसी सीसीटीवी में कैद हो गयी. घटना को लेकर रूबी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कृष्ण कुमार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई है. प्राथमिक की दर्ज करने के बाद पुलिस जब आरोपित के घर छापेमारी करने पहुंची तो घर से ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 750 एमएल की आठ बोतल विदेशी शराब एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया. थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि शराब बेचने से मना करने पर रूबी देवी एवं उसके पति के साथ मारपीट करते हुए डराने धमकाने के उद्देश्य अवैध हथियार से फायरिंग की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित के घर से आठ बोतल विदेशी शराब एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व से भी शराब की खरीद बिक्री करने की प्राथमिकी दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन