ePaper

Bihar Politics: राहुल गांधी के बाद प्रशांत किशोर! बिहार में ऐसे नेताओं की रोक पर चिराग पासवान ने क्या कहा?

Updated at : 19 May 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chirag Paswan (File Photo)

Chirag Paswan (File Photo)

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रशासन अगर कोई काम करती है तो उसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए. सीधे सरकार पर ऊंगली उठाना गलत है. हमें हमारी सेना के सामने नतमस्तक होने की जरुरत है.

विज्ञापन

Bihar Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को दरभंगा में और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को नालंदा में प्रशासन द्वारा रोके जाने पर सियासी घमासान मच गया. अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी प्रतिक्रिया दी है. हाजीपुर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया. स्थानीय अधिकारी ऐसे फैसले इसलिए लेते हैं कि कहीं किसी भी तरीके के कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो.

किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए

चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि राहुल गांधी को बिहार आना चाहिए. उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री लंबे समय तक बिहार में रहे हैं. दरभंगा में डीएम और एसपी द्वारा उन्हें रोके जाने के पिछे जरूर कोई कारण होगा. प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर स्थानीय इनपुट के आधार पर ही उन्हें रोका होगा. इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए. सरकार पर आरोप लगाना और अपने आप को विपक्ष का होते हुए बताकर राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सेना का मनोबल बढ़ा रहे पीएम मोदी

वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सेना के अधिकारी पर दिए गए बयान को लेकर भी चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो लोग भी सेना पर बयान दे रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. हमें हमारी सेना के सामने नतमस्तक होने की जरुरत है. देश का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. देश एक मजबूत नेतृत्व के हाथों में है. पीएम मोदी देश की सेना के मनोबल को बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: 20 मई को इस जिले में आ रहे बाबा बागेश्वर, अनिरुद्धाचार्य महाराज भी सुनाएंगे कथा

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन