डीएम की अगुवाई में हाजीपुर में बाल विवाह के खिलाफ अभियान, छात्राओं ने लिया 2030 तक समाप्त करने का संकल्प

Published by : raginisharma Updated At : 18 May 2026 9:30 AM

विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

Bihar News: बाल विवाह को लेकर जागरूकता हाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. डीएम वर्षा सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया. डीएम के साथ कई लोगों ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों से अवगत कराया. अवगत तय किया गया.

विज्ञापन

Bihar News:(कैफ अहमद) हाजीपुर के गर्ल्स हाई स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है. जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से कार्य कर रहे स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2021 से ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

डीएम ने छात्राओं को किया जागरूक

डीएम ने छात्राओं से 18 वर्ष की आयु से पहले किसी भी स्थिति में विवाह नहीं करने की अपील की. बच्चियों का आत्मनिर्भर और शिक्षित होना बेहद जरूरी है.

सामूहिक प्रयास से बनेगा बाल विवाह मुक्त भारत

हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि वैशाली जिले में कई सामाजिक संस्थाएं इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं और आने वाले समय में वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा.

2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

जिसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मिलकर काम कर रहे हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू और जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

प्रतियोगिता विजेताओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. पेंटिंग प्रतियोगिता में अमृता रंजन ने प्रथम, आरती कुमारी ने द्वितीय तथा अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में नेमत खानम प्रथम, खुशबू कुमारी द्वितीय और आयशा खातून तृतीय स्थान पर रहीं. निबंध प्रतियोगिता में रश्मि कुमारी ने प्रथम, प्रत्यशा वर्मा ने द्वितीय और प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला की स्मृति दिवस पर उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया. जिला पार्षद मनीष शुक्ला ने उनके सामाजिक जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. विद्यालय के प्रिन्सिपल उपेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर डॉ. नितेश शुक्ला, प्रो. रंजन पाठक, अर्चना कुमारी, सरोज कुमार, अशोक कुमार, मुकेश कुमार एवं कृति फाउंडेशन की सचिव सारिका कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Rea: बक्सर में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, सीखी भाषा और संस्कृतिकी नई बातें

विज्ञापन
raginisharma

लेखक के बारे में

By raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन