Hajipur News: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, तो BSNL टॉवर पर चढ़ा आशिक, जानिए

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, तो BSNL टॉवर पर चढ़ा आशिक, जानिए

Hajipur News : लालगंज में हुआ यह हाई वोल्टेज ड्रामा केवल एक प्रेम प्रसंग का मामला नहीं, बल्कि युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और भावनात्मक अस्थिरता की गंभीर तस्वीर भी पेश करता है.

hajipur News : लालगंज में हुआ यह हाई वोल्टेज ड्रामा केवल एक प्रेम प्रसंग का मामला नहीं, बल्कि युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और भावनात्मक अस्थिरता की गंभीर तस्वीर भी पेश करता है.

विज्ञापन

Hajipur News: (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिले के लालगंज में शनिवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में नाकाम एक युवक अपनी जान देने के लिए बीएसएनएल (BSNL) टॉवर पर चढ़ गया. घटना लालगंज स्थित बिजली विभाग परिसर की है, जहां देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

‘शादी नहीं हुई तो दे दूंगा जान’

टॉवर पर चढ़ा युवक ऊपर से लगातार चिल्ला रहा था कि अगर उसकी शादी उसकी प्रेमिका से नहीं कराई गई, तो वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा. युवक की इस जिद ने नीचे खड़े लोगों और प्रशासन के सांसें अटका दीं.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, घंटों चली मशक्कत

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत एक्शन में आया:

  • पुलिस की एंट्री: सूचना मिलते ही लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार और सदर-2 एसडीपीओ (SDPO) गोपाल मंडल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
  • सफल रेस्क्यू: अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक से बातचीत शुरू की। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ.

जैतीपुर का रहने वाला है अरविंद, बताई दर्दभरी दास्तां

नीचे उतरने के बाद पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की, तो उसने अपनी पहचान अरविंद कुमार (निवासी- जैतीपुर गांव, लालगंज) के रूप में बताई. युवक ने टॉवर पर चढ़ने की जो वजह बताई वो इस प्रकार है.

मेरा पास की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन हाल ही में किसी कारणवश युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया. इसके अलावा मुझे शादी की बात को लेकर धमकियां भी मिल रही थीं, जिससे मैं भारी मानसिक तनाव में था. मैंने कई दिनों से खाना भी नहीं खाया था.

परिजनों के हवाले किया गया युवक

लालगंज पुलिस ने युवक अरविंद को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद उसे अच्छे से समझाया और काउंसलिंग की. बाद में उसके परिजनों को पुलिस थाने बुलाकर, युवक को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। इस ड्रामे के खत्म होने के बाद ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

Also Read: Nalanda Malmas Mela: मुख्यमंत्री करेंगे विश्व प्रसिद्ध राजकीय मलमास मेले का भव्य उद्घाटन आज

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन