हाजीपुर में 10 दिनों के बाद देर रात 5 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश, जलजमाव और बिजली आपूर्ति बाधित

Author Kaif ahmed|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर में जलजमाव

Hajipur Weather Update : हाजीपुर में 10 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश हुई, जिसने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस बारिश से जहां कुछ इलाकों में राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ जलजमाव और बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन

Hajipur Weather Update : हाजीपुर में करीब 10 दिनों के अंतराल के बाद शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. देर रात शुरू हुई बारिश करीब चार से पांच घंटे तक तेज हवाओं, आंधी-तूफान, बिजली की कड़क और बादलों की तेज गरज के साथ जारी रही. हालांकि बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी राहत नहीं मिल सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में हुआ जलजमाव

लगातार हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई. हालांकि रविवार सुबह तक अधिकांश स्थानों से पानी निकल जाने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली और आवागमन सामान्य होने लगा.

आंधी से गिरे पेड़, कई इलाकों में बिजली रही बाधित

बारिश के साथ चली तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे कुछ मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई. वहीं बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई इलाकों में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित रही. रविवार सुबह तक भी कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान रहा सही

मौसम विभाग ने देर रात करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में वैशाली जिले के अधिकांश प्रखंडों में अगले तीन घंटे तक बारिश की संभावना जताई थी. इसके बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई.

Also Read : हाजीपुर : महुआ में बिजली विभाग की छापेमारी, पांच लोगों पर 2.39 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए पूरा मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन