हाजीपुर : महुआ के कुंदन कुमार सिंह बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश महासचिव, उपेंद्र कुशवाहा ने सौंपी जिम्मेदारी

Author Dileep kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा के साथ कुंदन सिंह

Kundan Kumar Singh : वैशाली जिले के महुआ प्रखंड निवासी कुंदन कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बिहार प्रदेश महासचिव बनाया गया है. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन को मजबूत बनाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

Kundan Kumar Singh : वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत निवासी कुंदन कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बिहार प्रदेश महासचिव बनाया गया है. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है. उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

जानकारी अनुसार महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत निवासी कुंदन कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन के बाद क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा

जानकारी के अनुसार दिनारा विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कुंदन कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के हित में ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की सलाह दी है.

उपेंद्र कुशवाहा के करीबी माने जाते हैं कुंदन सिंह

पार्टी सूत्रों के अनुसार नवमनोनीत प्रदेश महासचिव कुंदन कुमार सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के करीबी माने जाते हैं. संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है.

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

कुंदन कुमार सिंह के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, प्रो. सरोज कुमार उर्फ लाला सिंह, मनोज राय, अकिलदेव सिंह, पूर्व मुखिया दिनेश पासवान, संजय कुमार, रामसेवक सिंह, डॉ. श्यामसुंदर सिंह, रामईश्वर सिंह, उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

Also Read : हाजीपुर : पातेपुर में 47 वर्षीय युवक को वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन