वैशाली: महुआ के काली घाट पर धूमधाम से हुई बाबा गणिनाथ गोविंद जी की पूजा-अर्चना, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
पूजा करते भक्त | Prabhat Khabar Network
वैशाली जिले के महुआ स्थित काली घाट पर बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की वार्षिक पूजा-अर्चना धूमधाम से संपन्न हुई. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्ति संगीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. भक्तों ने परिवार की खुशहाली की कामना की.
Hajipur News: वैशाली जिले के महुआ स्थित काली घाट परिसर में शनिवार को श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की वार्षिक पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुई. इस पावन अवसर पर महुआ नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर दिनभर बाबा गणिनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा.
आपके शहर में
संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ भव्य पूजन अनुष्ठान
पूजा समारोह का आयोजन विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, डॉ. अरुण गुप्ता एवं पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में भव्य रूप से किया गया. सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों द्वारा बाबा गणिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य जीवन के लिए मत्था टेका और मन्नतें मांगी. पूजा के बाद उपस्थित भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, भक्तिमय हुआ माहौल
पूजनोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में मनमोहक सांस्कृतिक व भक्ति संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. स्थानीय व आमंत्रित भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे देर शाम तक पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर रहा. श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.
जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
समारोह में महुआ नगर परिषद के सभापति नवीनचंद्र भारती तथा उपसभापति रोमी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर क्षेत्र के विकास और अमन-चैन की कामना की. इस धार्मिक आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में अमर गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता, अभय गुप्ता, वंदना गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अमित कुमार, रमण गुप्ता, अजय गुप्ता, दीपक कुमार, बालेश्वर साह, संजय गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई.
Also Read: राघोपुर में बाढ़ का कहर, 76 गांव जलमग्न, सड़क पर 5 फीट तक पानी, राहत सामाग्री के आस में पीड़ित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए