हाजीपुर : पातेपुर में 47 वर्षीय युवक को वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक के रोते बिलखते परिजन

Hajipur Road Accident : वैशाली के पातेपुर में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. पीडीएस दुकान से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल लाला पासवान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Hajipur Road Accident : वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के गोआचक मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मंडई डीह गांव निवासी 47 वर्षीय लाला पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. वह स्वर्गीय सकिंदर पासवान के पुत्र थे. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीडीएस दुकान से लौटने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार शनिवार देर शाम लाला पासवान पीडीएस दुकान पर अंगूठा लगाने के बाद दवा लेने के लिए डभैच्छ चौक जा रहे थे. इसी दौरान गोआचक मंदिर के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी.

मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. लोगों ने महुआ-ताजपुर मार्ग को कुछ समय के लिए जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या बोली पुलिस

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक अधेड़ की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : वैशाली में 80 साल के बुजुर्ग की दर्दभरी कहानी, 10 महीने से पेंशन के लिए लगा रहे सरकारी दफ्तरों के चक्कर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन