कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा प्रोटीन की कमी के संकेत? दिखने लगें ये 5 बदलाव तो तुरंत हो जाएं सावधान

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 17 May 2026 2:05 PM

विज्ञापन

शरीर में हो रही प्रोटीन की कमी के संकेत Ai image

Protein Deficiency Symptoms: अगर आपकी डाइट हेल्दी होने के बावजूद भी शरीर में ये बदलाव दिखने लगे हैं, तो इन्हें हल्के में लेने की गलती न करें. कई बार हमारा शरीर खुद ही संकेत देने लगता है कि उसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में समय रहते इन बदलावों को पहचानना बेहद जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

Protein Deficiency Symptoms: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हम खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए सही डाइट तो फॉलो करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर में न्यूटिशन की कमी हो ही जाती है. प्रोटीन भी इन्हीं जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक है. जब आपके डाइट में प्रोटीन की कमी होने लगती है तो इसका सीधा असर आप अपने शरीर में देख सकते हैं. कई बार आप इन संकेतों को नॉर्मल सी कमजोरी समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन जब इसपर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाता है तो एक समय के बाद प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ जाती है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको अपने शरीर में दिखने लग गए हैं, तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लग गयी है. चलिए इन लशनों के बारे में जानते हैं ताकि आप समय रहते प्रोटीन की हो रही कमी को दूर कर सकें.

हर समय कमजोरी और थकान रहना

अगर आप ज्यादा काम नहीं कर रहे हैं फिर भी आपका शरीर थका-थका महसूस कर रहा है या फिर कमजोरी लगती रहती है, तो हो सकता है कि ये आपके शरीर में हो रहे प्रोटीन की कमी की तरफ इशारा कर रहा हो. प्रोटीन ही आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है और साथ ही आपके मसल्स को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है. अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपका शरीर काफी आसानी से थकने लग जाता है और उसके काम करने की कैपिसिटी भी कम हो जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका

बाल झड़ना और नाखूनों का कमजोर होना

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन आपके बाल और नाखून प्रोटीन से ही बने हुए होते हैं. जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है, तो इसका सीधा असर आपके बालों और नाखूनों पर देखने को मिलता है. प्रोटीन की कमी से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और नाखून भी काफी पतले और कमजोर हो जाते हैं. अगर आपके बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं और नाखून टूट रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए.

बार-बार भूख लगते रहना

जब आप अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. लेकिन जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है, तो आपको हर थोड़ी देर में ही भूख लगती रहती है. प्रोटीन की कमी होने से आपको बार-बार कुछ मीठा या फिर जंक फूड खाने की इच्छा होती रहती है. अगर आपके साथ भी बार-बार ऐसा हो रहा है, तो यह प्रोटीन की कमी के संकेत हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे

मसल्स में दर्द और कमजोरी

प्रोटीन सिर्फ आपके मसल्स को रिपेयर ही नहीं करता है, यह उन्हें स्ट्रॉन्ग बनाने में भी काफी मदद करता है. जब आपके शरीर में इसकी कमी होने लगती है तो आपके मसल्स कमजोर होने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से आपको अपने शरीर में दर्द और अकड़न ज्यादा महसूस होने लग जाती है. कई बार तो आपको कुछ सीढ़ियां चढ़ने या फिर हल्के से हल्का काम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लग गयी है.

स्किन का बेजान और ड्राई दिखना

अगर आपकी स्किन अचानक से ही काफी ज्यादा ड्राई, बेजान और कमजोर दिखने लग गए हैं, तो इसके पीछे भी शरीर में हो रही प्रोटीन की कमी ही एक बड़ी वजह हो सकती है. बता दें यह प्रोटीन ही आपके स्किन के सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपके चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगते हैं. इसके अलावा ड्राइनेस और डलनेस की प्रॉब्लम भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola