पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक और पिंक बस शुरू, इन 5 रूटों पर होगा परिचालन

Updated:
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस का उद्घाटन

Transport Department: पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई है. पटना के 5 प्रमुख रूटों पर 25 बसें चलाई जायेंगी. सोमवार को मंत्री दामोदर रावत ने बसों को हरी झंडी दिखाई.

विज्ञापन

Transport Department: (मिथिलेश कुमार) बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सचिवालय कर्मियों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई. राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सरकारी कर्मियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर यह पहल की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बसों के परिचालन से मिलेगा ये फायदा

सोमवार को परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया. मंत्री ने कहा कि हर रोज हजारों की संख्या में सचिवालय कर्मी प्राइवेट गाड़ी से आना-जाना करते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ती है. विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा शुरू होने से सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, किफायती, सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा. इससे प्राइवेट गाड़ियों पर निर्भरता कम होगी और ईंधन की बचत को बढ़ावा मिलेगा.

5 रूटों पर चलाई जायेंगी 25 बसें

परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि सचिवालय विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा का उद्देश्य सरकारी कर्मियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि इस विशेष सेवा के तहत पटना के विभिन्न पांच प्रमुख रूटों पर कुल 25 बसों का परिचालन शुरू किया गया है, जिसमें 15 इलेक्ट्रिक बसें और 10 पिंक बसें शामिल हैं. ये बसें हर रोज सचिवालय आने-जाने वाले कर्मियों के लिए संचालित होंगी.

इन रूटों पर होगा बसों का परिचालन

  1. मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से सचिवालय- यह सेवा मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से शुरू होकर आर ब्लॉक, इनकम टैक्स, विद्युत भवन, पटना उच्च न्यायालय और बिहार म्यूजियम होते हुए सचिवालय तक संचालित होगी. मल्टी मॉडल हब से सुबह 8.30 बजे, 8.40 बजे और 8.45 बस सचिवालय के लिए खुलेगी.
  2. दानापुर स्टेशन से सचिवालय भाया सगुना मोड़- यह सेवा दानापुर स्टेशन से शुरू होकर सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना नगर, आईजीआईएमएस, शेखपुरा मोड़ और चिड़ियाघर होते हुए सचिवालय तक पहुंचेगी. इस रूट पर सुबह 8.15 बजे, 8.25 बजे और 8.30 बजे बस खुलेगी.
  3. धनुकी मोड़ से सचिवालय भाया कंकड़बाग कॉलोनी मोड़- यह विशेष सेवा धनुकी मोड़ से शुरू होकर कुम्हरार, भूतनाथ रोड, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया स्टेशन एवं आर ब्लॉक होते हुए विकास भवन तक संचालित होगी. इस रुट पर सुबह 8.20 बजे और सुबह 8.25 बजे बस खुलेगी.
  4. कुर्जी से सचिवालय तक पिंक बस सेवा- यह सेवा कुर्जी से शुरू होकर पी एंड एम मॉल, साईं मंदिर, पाटलिपुत्र कॉलोनी गोलंबर, ए.एन. कॉलेज, बोरिंग रोड चौराहा और हड़ताली मोड़ होते हुए सचिवालय तक संचालित होगी. कुर्जी से सुबह 8.45 बजे खुलेगी और सुबह 9.11 बजे सचिवालय पहुंचेगी.
  5. गांधी मैदान से सचिवालय भाया दानापुर स्टेशन- यह सेवा गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स, हाईकोर्ट और बिहार म्यूजियम होते हुए विश्वेशरैया भवन जायेगी. गांधी मैदान से सुबह 8.45 बजे और सुबह 9.00 बजे बस खुलेगी.

Also Read: लालू यादव हत्याकांड के मुख्य शूटर को STF ने पकड़ा, झारखंड-बंगाल में ठिकाना बदल-बदल कर छिपा था अपराधी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन