लालू यादव हत्याकांड के मुख्य शूटर को STF ने पकड़ा, झारखंड-बंगाल में ठिकाना बदल-बदल कर छिपा था अपराधी

Updated:
विज्ञापन
STF arrested Lalu Yadav murder suspect

शिवम कुमार, मुख्य शूटर

Bihar Crime News: बिहार में लालू यादव हत्याकांड के आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से शूटर शिवम कुमार फरार चल रहा था, लेकिन एसटीएफ की टीम ने उसे गयाजी से गिरफ्तार कर लिया है. शूटर भोजपुर जिले का रहने वाला है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: (शुभम कुमार) पटना के रानी तालाब थाना इलाके में अगस्त 2023 में हुए बहुचर्चित बालू कारोबारी देवराज कुमार उर्फ लालू यादव हत्याकांड के मुख्य शूटर शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. शूटर को एसटीएफ ने गयाजी जिले के बोधगया थाना इलाके से गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया शूटर मूल रूप से भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके के चीहोस गांव का निवासी है और वह कुख्यात रंजीत चौधरी के गिरोह का मुख्य शूटर और राइट हैंड माना जाता है.

पुलिस रही नाकाम तो एसटीएफ को मिली जिम्मेदारी

रानी तालाब थाना के बेरर टोला निवासी बालू व्यवसाई देवराज की हत्या के बाद से ही शिवम लगातार फरार चल रहा था. पटना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल में अपने ठिकाने बदल-बदल कर छिपा हुआ था.

जब स्थानीय पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई. एसटीएफ ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे बोधगया से गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

भोजपुर में बीच सड़क पर की थी कुख्यात की हत्या

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार शूटर शिवम कुमार का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है. उस पर भोजपुर और पटना के अलग-अलग थानों में हत्या और आर्म्स एक्ट के चार गंभीर मामले दर्ज हैं. साल 2021 के मार्च महीने में उसने भोजपुर के नवादा इलाके में एक अन्य कुख्यात अपराधी दीपू चौधरी की बीच सड़क पर दौड़ाकर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस मामले में भी भोजपुर पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. एसटीएफ अब उससे पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और आगामी योजनाओं के बारे में सुराग जुटाने में लगी है.

Also Read: औरंगाबाद में घर के बाहर खड़ी थी गाड़ी और पटना में कट गया चालान, मैसेज देख व्यवसाई हैरान

विज्ञापन
प्रीती दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन