नल-जल योजना पर सवाल: वैशाली में विभागीय लापरवाही से फेल योजना, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

नल-जल योजना की हकीकत

Bihar News: वैशाली में पाइपलाइन खराब होने से पानी की भारी बर्बादी हो रही है. विभाग की लापरवाही से नल-जल योजना फेल हो गई है. उपभोक्ता पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान हो रहे है. नल-जल योजना का पानी घरों तक पहुंचने के बजाय खेत-खलिहानों में बह रहा है.

विज्ञापन

Bihar News:(दिलीप कुमार) वैशाली में महुआ नगर परिषद क्षेत्र में विभागीय लापरवाही के कारण ‘नल-जल योजना’ का पानी घरों तक पहुंचने के बजाय खेत-खलिहानों में बह रहा है. इससे स्थानीय उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खराब पाइपलाइन से पानी की भारी बर्बादी

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन कई जगहों पर खराब हो चुकी है. कई स्थानों पर नलके खराब हैं और पाइप कटे-फटे पड़े हैं, जिसके कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है. विशेष रूप से पत्रकार चौक पर दो नल लगे होने के बावजूद दोनों के टोटी खराब हैं. जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार बहकर खेतों में चला जाता है. इसी तरह दशरथ चौक, सदापुर महुआ पूर्वी, विष्णु चौक सहित कई इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

गर्मी और उमस भरे मौसम में पेयजल संकट के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. पत्रकार चौक निवासी सिपाही शर्मा, रामबाबू यादव, संजय सिंह, राकेश कुशवाहा, अविनाश कुमार और अरुण यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि खराब नल और पाइपलाइन की सूचना कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को दी गई. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों का कहना है कि पेयजल की किल्लत के कारण उन्हें पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विभागीय उदासीनता पर सवाल

स्थानीय लोगों ने विभागीय उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य कराया जाता तो पानी की बर्बादी रो की जा सकती थी और लोगों को राहत मिलती.

अधिकारी का बयान

इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर स्थल निरीक्षण कराया जाएगा और खराब नल और पाइपलाइन की मरम्मत कराकर जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी.

Also Read:डीएम की अगुवाई में हाजीपुर में बाल विवाह के खिलाफ अभियान, छात्राओं ने लिया 2030 तक समाप्त करने का संकल्प

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन