210 मिनट में 250 सवाल, देखें बिहार में सिविल जज का एग्जाम पैटर्न

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam: बिहार में इस साल 33वीं सिविल जज भर्ती परीक्षा होने वाली है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम पैटर्न यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने 33वीं सिविल जज भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में सिविल जज भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 173 खाली पदों पर भर्तियां होने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सिविल जज भर्ती परीक्षा (BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam) किस पैटर्न पर होगी और इसमें कितने सवाल पूछे जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

BPSC 33rd Civil Judge Pre Exam: देखें एग्जाम पैटर्न

BPSC Civil Judge Preliminary Exam में उम्मीदवारों को कुल 250 सवाल हल करने होंगे. परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी. पहला पेपर General Studies यानी सामान्य अध्ययन का होगा. इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 30 मिनट यानी 90 मिनट का समय मिलेगा.

दूसरा पेपर Law यानी विधि विषय का होगा. इसमें कुल 150 सवाल होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट रहेगी. अगर दोनों पेपर का समय जोड़ें तो उम्मीदवारों को कुल 210 मिनट में 250 सवाल हल करने होंगे. यही वजह है कि इस परीक्षा में स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहद जरूरी मानी जाती हैं.

सब्जेक्ट वाइज MCQs सवाल

प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह Objective Type यानी बहुविकल्पीय सवालों (MCQs) पर आधारित होगी. हर सवाल के चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा. इस परीक्षा के जरिए सिर्फ स्क्रीनिंग की जाएगी. प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार ही आगे मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे.

क्रम संख्याविषय का नाम
1साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि
2भारत की संवैधानिक एवं प्रशासनिक विधि
3हिंदू विधि एवं मुस्लिम विधि
4संपत्ति अंतरण विधि
5समता के सिद्धांत एवं न्याय विधि
6अनुबंध एवं अपकृत्य विधि
7वाणिज्यिक विधि

BPSC के अनुसार अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने होंगे. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: CA की पढ़ाई में AI की एंट्री, बैलेंस शीट के साथ सीखना होगा टेक्नोलॉजी का खेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन