बक्सर में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, सीखी भाषा और संस्कृतिकी नई बातें

Updated:
विज्ञापन
Children

समर कैंप की तस्वीर

Bihar News: बक्सर में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. इस समर कैंप में बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया . भाषाई कौशल, सांस्कृतिक समझ और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ. (NCERT) की पहल पर इस समर कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने काफी मस्ती की और नई नई चीजे शिखी.

विज्ञापन

Bihar News: (पंकज कमल) गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से बक्सर में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का गरिमामय समापन हुआ. राजपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय देवढ़िया में इसका आयोजन किया गया था. इसमें बच्चों की प्रतिभा खुलकर सामने आई. सात दिवसीय समर कैंप में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की पहल पर शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषाई गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी कला और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया.

बच्चों में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास

सात दिनों तक चले इस विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रतिदिन आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी छिपी प्रतिभा को निखारा. शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करना था.

रचनात्मक गतिविधियों से निखरी प्रतिभा

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने अभिवादन, परिचय एवं फ्लैश कार्ड के माध्यम से भाषाई ज्ञान अर्जित किया. वहीं दैनिक जीवन पर आधारित संवाद, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्में और कठपुतली शो के जरिए रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. इसके अलावा स्थानीय व्यंजनों, भारत के भूगोल, नदियों और स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित चर्चाओं ने बच्चों के ज्ञान को और समृद्ध किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

शिविर के समापन अवसर पर पारंपरिक खेल, अंत्याक्षरी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया. सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

शिक्षकों की रही अहम भूमिका

इस पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असजद ने किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें अपनी मातृभाषा के साथ अन्य भारतीय भाषाओं के प्रति भी जागरूक बनाते हैं.कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजीव रंजन, शिक्षिका कामिनी कुमारी, मनोज चौहान, करुणा प्रभामय और विभा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय सहयोग देकर बच्चों के लिए सीखने का सकारात्मक और मनोरंजक वातावरण तैयार किया.

Also Read: अरवल के मधुश्रवा में मलमास मेले का शुभारंभ, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई धार्मिक आस्था की परंपरा

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन