रघुवंशी कुंवरी प्लस टू विद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के महत्व पर हुई विचार गोष्ठी
चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक एवं छात्र
Buxar News : शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया. जानिए पूरी खबर.
Buxar News : राजपुर प्रखंड के रघुवंशी कुंवरी प्लस टू विद्यालय में प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई. इस दौरान समाज के विकास में शिक्षा का महत्व विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी.
आपके शहर में
हर व्यक्ति के अंदर होती है प्रतिभा : प्राचार्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश राय ने की, जबकि संचालन श्यामनारायण ठाकुर ने किया. वक्ताओं ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर प्रतिभा होती है, जिसे उजागर करने की जरूरत है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वे शिक्षक होने के साथ महान दार्शनिक भी थे. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया.
समाज की बुराइयों को दूर करने में शिक्षा जरूरी
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिह्नों पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जा सकता है. समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है. शिक्षा के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के साथ समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है.
उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में भी मना शिक्षक दिवस
उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया. इस दौरान कहा गया कि एक अच्छा शिक्षक ही बच्चों का भविष्य संवारने के साथ देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. देश की सभ्यता एवं संस्कृति के विकास में शिक्षकों का अहम योगदान है.
Also Read : सासाराम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसना में दूसरी बार चोरी, पंखे-कुर्सी समेत ढाई क्विंटल चावल ले गये चोर
बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक को किया सम्मानित
विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक मो. जावेद खान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

बैगलेस डे पर आधुनिक खेती की दी जानकारी
जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित बैगलेस डे के तहत प्रगतिशील किसान बंशनारायण सिंह ने बच्चों को पारंपरिक एवं आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती पुरानी पद्धति है और अब आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है. इसके लिए पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए