आरा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बक्सर के युवक की मौत, खोजबीन के बाद परिजनों ने की पहचान
मृतक की फाइल फोटो
दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. परिवार ने खोजबीन के बाद शव की पहचान की, जिससे घर में मातम छा गया.
Arrah railway station: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिमी साइड अप लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. मृतक की पहचान बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के खाराटांड़ टोला निवासी दशरथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र निखिल यादव के रूप में हुई.
आपके शहर में
दोस्त के घर जाने के लिए निकला था युवक
मृतक के परिजन सुदामा सिंह ने बताया कि निखिल तीन अगस्त की शाम अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकला था. लेकिन वह दोस्त के यहां नहीं पहुंचा. शनिवार की सुबह जब परिजन उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में निकल गये.
बिहिया स्टेशन पर मिली घटना की जानकारी
खोजबीन के क्रम में परिजन जब बिहिया स्टेशन पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली. इसके बाद परिजन आरा रेल थाना पहुंचे और शव को देखकर निखिल की पहचान की. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए वापस गांव ले गये.
चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था निखिल
बताया जाता है कि निखिल यादव अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां पार्वती देवी और तीन भाई शिवजी यादव, संजय यादव एवं चंदन यादव हैं.
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
निखिल की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया. मां पार्वती देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए