भोजपुर: बिलौटी टाउनशिप में बाढ़ से 127 विस्थापित परिवार बेहाल, तिरपाल-फूस के घरों में घुसा दो से तीन फीट पानी

विज्ञापन

बिलौटी टाउनशिप में घुसा पानी

बिलौटी गांव के दक्षिण जवइनिया गांव के विस्थापित परिवारों के लिए बने टाउनशिप में बाढ़ आ गई है. छेर नदी के बढ़े जलस्तर से करीब 127 परिवारों के घरों में 2-3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे उनका अनाज और जरूरी सामान बर्बाद हो गया है. प्रभावित लोग तत्काल सामुदायिक रसोई और सूखा राशन वितरण की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar flood: बिलौटी गांव के दक्षिण जवइनिया गांव के विस्थापित परिवारों के लिए बनाया गया टाउनशिप भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. छेर नदी के बढ़े जलस्तर के कारण पिछले कई दिनों से टाउनशिप में बाढ़ का पानी जमा है. यहां रह रहे करीब 127 विस्थापित परिवारों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अर्धनिर्मित घरों, तिरपाल और फूस से बनाये गये अस्थायी घरों में दो से तीन फीट तक पानी प्रवेश कर गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घरों में रखा अनाज और जरूरी सामान बर्बाद

बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गयी है. घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत कई जरूरी सामान बर्बाद हो गये हैं. वहीं, कुछ सामान बाढ़ के पानी में बह भी गये हैं. पानी के बीच रहने को मजबूर लोगों को रात में भी जागकर समय गुजारना पड़ रहा है.

बारिश और बाढ़ ने बढ़ायी परेशानी

टाउनशिप में रहने वाले वार्ड सदस्य मुकेश चौधरी और मंटू चौधरी ने बताया कि नीचे बाढ़ का पानी और ऊपर से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अस्थायी घरों में पानी घुसने से परिवारों के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है.

नदी का बढ़ा जलस्तर
नदी का बढ़ा जलस्तर

सामुदायिक रसोई शुरू कराने की मांग

विस्थापित परिवारों का कहना है कि टाउनशिप में अब तक सामुदायिक रसोई की व्यवस्था नहीं होने से भोजन जुटाना मुश्किल हो रहा है. लोगों ने प्रशासन से तत्काल सामुदायिक रसोई शुरू कराने तथा प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित कराने की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार समस्या बताने के बावजूद अधिकारी उनकी परेशानी पर समुचित ध्यान नहीं दे रहे हैं.

बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की मांग

स्थानीय लोगों ने बाढ़ के पानी के बीच रह रहे परिवारों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की गयी है.

आरा जंक्शन होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, चंडीगढ़-फिरोजपुर व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन