आरा जंक्शन होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, चंडीगढ़-फिरोजपुर व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी. आरा जंक्शन से दिल्ली, चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए तीन नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. इन ट्रेनों से नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Arrah Junction Special Train: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आरा जंक्शन होकर विभिन्न शहरों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग से परेशान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. स्पेशल ट्रेनों से आरा और आसपास के यात्रियों को दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और उत्तर भारत के अन्य शहरों की यात्रा में सुविधा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी स्पेशल

गाड़ी संख्या 05219/20 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी स्पेशल का परिचालन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा. मुजफ्फरपुर से ट्रेन 13.30 बजे खुलेगी और 14.30 बजे हाजीपुर, 15.40 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन, 16.43 बजे आरा जंक्शन, 17.28 बजे बक्सर और 19.15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 12 बजे खुलेगी. यह अगले दिन 2.50 बजे डीडीयू, 4.03 बजे बक्सर, 5.08 बजे आरा जंक्शन, 6.45 बजे पाटलिपुत्र और 7.40 बजे हाजीपुर रुकते हुए 9.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.

चंडीगढ़-पटना स्पेशल भी चलेगी

गाड़ी संख्या 04511/12 चंडीगढ़-पटना स्पेशल का परिचालन एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को होगा. चंडीगढ़ से ट्रेन 23.35 बजे खुलेगी और अंबाला कैंट, रुड़की, सहारनपुर, मुरादाबाद व वाराणसी के रास्ते अगले दिन 17.45 बजे डीडीयू, 18.45 बजे बक्सर, 19.32 बजे आरा जंक्शन और 20.03 बजे दानापुर रुकते हुए 21.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को पटना जंक्शन से 23.15 बजे खुलेगी. 23.30 बजे दानापुर, 00.03 बजे आरा जंक्शन, 00.48 बजे बक्सर और 3.20 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 21.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

फिरोजपुर-पटना स्पेशल का भी होगा परिचालन

गाड़ी संख्या 04615/16 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. फिरोजपुर से ट्रेन 12 बजे खुलेगी और लुधियाना, अंबाला कैंट व सहारनपुर के रास्ते अगले दिन 14.30 बजे डीडीयू, 15.50 बजे बक्सर, 16.40 बजे आरा जंक्शन और 17.33 बजे दानापुर रुकते हुए 18.35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन प्रत्येक बुधवार को पटना जंक्शन से 20.20 बजे खुलेगी. 20.35 बजे दानापुर, 21.05 बजे आरा जंक्शन, 21.55 बजे बक्सर और 23.45 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 23.55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.

आरा के यात्रियों को मिलेगा फायदा

इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से आरा और आसपास के यात्रियों को चंडीगढ़, फिरोजपुर, दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों की यात्रा में सुविधा मिलेगी. साथ ही नियमित ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन