सासाराम में शिक्षक दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक बोले- बड़ा बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी

Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं| Prabhat Khabar Network

Sasaram News : सासाराम के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक दिवस पर डॉ ब्रिजेश कुमार ने छात्रों को सफलता और अच्छे संस्कार के महत्व के बारे में बताया. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Sasaram News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. ब्रिजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ा बनने से पहले अच्छा इंसान बनना आवश्यक है. अपने माता-पिता का सम्मान करें, शिक्षकों का आदर करें और स्कूल को अपना दूसरा घर समझें.

आपके शहर में

विज्ञापन

असफलता सफलता की ओर बढ़ने का एक कदम

प्रधानाध्यापक डॉ. ब्रिजेश कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक कदम है. इसलिए मेहनत करते रहें और कभी हार न मानें. उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : आरा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बक्सर के युवक की मौत, खोजबीन के बाद परिजनों ने की पहचान

शिक्षक व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का मार्गदर्शक

प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण का मार्गदर्शक भी होता है. शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन में सही दिशा चुनने और बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं.

राधाकृष्णन के चित्र पर किया गया माल्यार्पण

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य पूर्णवासी सिंह एवं प्रधानाध्यापक डॉ. ब्रिजेश कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएं, भाषण एवं गीत प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बनाया.

Also Read : गंगा जी में डूबे चक्की प्रखंड के 18 वर्षीय युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया अभियान

12वीं के विद्यार्थियों ने निभायी छात्राध्यापक की भूमिका

शिक्षक दिवस के अवसर पर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने छात्राध्यापक के रूप में शिक्षण कार्य किया. विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा सम्मान-पत्र भेंट किये.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समारोह का समापन

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका पराशर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Also Read : बक्सर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर जवाब-तलब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन