शिक्षक दिवस पर सासाराम में डीईओ ने शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने का दिया संदेश, कहा- आपस में उलझे नहीं

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : शिक्षक दिवस समारोह में डीआईओ मदन राय ने शिक्षकों को नसीहत दी कि संसाधन बढ़ने के बावजूद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार क्यों नहीं हो रहा है. पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

Sasaram News : भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार को शिक्षक संघ अकोढ़ीगोला की ओर से प्रेमनगर प्लस टू विद्यालय में शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों और संसाधनों की संख्या बढ़ी, फिर पढ़ाई का स्तर क्यों नहीं

डीईओ मदन राय ने कहा कि आज शिक्षकों को सम्मान देने का दिन है. शिक्षकों को यह भी विचार करना चाहिए कि शिक्षक और संसाधन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पढ़ाई का स्तर उस अनुपात में क्यों नहीं बढ़ रहा है. उन्होंने अपने छात्र जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले संसाधन कम होने के बावजूद विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बेहतर था. आज यह विचार करने की जरूरत है कि क्या बच्चों को उसी स्तर की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल रही है.

Also Read : कैमूर में एडिशनल सीओ अनन्या सिंह ने की जांच, जीविका दीदियों की समस्याओं का भी करेंगी समाधान

विद्यालयों में मारपीट की घटनाओं पर डीईओ ने जतायी चिंता

उन्होंने कहा कि पहले विद्यालय परिसर में पढ़ाई के समय इधर-उधर घूमते बच्चे नहीं दिखते थे. इससे विद्यालयों में पढ़ाई के माहौल का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अब महीने में 15 से 20 मामले विद्यालयों में मारपीट से जुड़े सामने आ रहे हैं. डीईओ ने सख्त लहजे में कहा कि शिक्षकों के बीच मारपीट की घटना हुई तो संबंधित शिक्षकों को दूर के जिले में भेज दिया जाएगा.

नियमित कक्षा और प्रैक्टिकल पर दिया जोर

डीईओ ने शिक्षकों से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित करने और बच्चों को प्रतिदिन प्रैक्टिकल कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय आएं, शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ाएं और घर जाएं. आपस में किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए. शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर ध्यान दें.

Also Read : कोचिंग जा रहे युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का आरोप, वाराणसी में छोड़कर फरार हुए बदमाश

शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक : बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने कहा कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं. उन्होंने कहा कि आज वह जिस पद पर हैं, उसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है. शिक्षकों ने राह दिखाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने उनके जैसे न जाने कितने विद्यार्थियों का जीवन संवारने का काम किया है. उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

छात्राओं ने कथक और नटराजन नृत्य की दी प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् और जन गण मन के गायन से हुई. इसके बाद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. आगत अतिथियों को शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया. मध्य विद्यालय बराढ़ी की आठवीं कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी और रिया कुमारी ने कथक और नटराजन नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया. इसके अलावा भक्ति नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई.

शिक्षक और सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान डीआईओ ने शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में एमडीएम प्रभारी, शिक्षा संघ जिलाध्यक्ष बबलू कुमार, प्रेमनगर माध्यमिक उच्चतर विद्यालय के प्राचार्य निरंजन कुमार, राजेश कुमार पाल, किशोर कुमार सूर्य, ललन सिंह, राजेश सिंह, राजेश्वर राम, रजनीश कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, रामाश्रय कुमार, रविंद्र कुमार, श्रीनिवास राम, सरोज बाला कुमारी, सोनी कुमारी, रौनक जहां, नीतू कुमारी, सुनीता कुमारी, रीना कुमारी, रामप्रवेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : 10% सैलरी छात्रों पर खर्च, पीपीटी-वीडियो से पढ़ाने वाले कैमूर के सुमित को मिला राजकीय शिक्षक सम्मान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन