सासाराम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसना में दूसरी बार चोरी, पंखे-कुर्सी समेत ढाई क्विंटल चावल ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : करगहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसना में 18 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी हुई. चोरों ने पंखे, कुर्सी और चावल उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Sasaram News : करगहर-भोखरी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसना में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर विद्यालय से दो पंखे, चार कुर्सियां और ढाई क्विंटल चावल चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडेय ने करगहर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

11 दिनों के अंदर दूसरी बार हुई चोरी

विद्यालय में इससे पहले भी 20 अगस्त को चोरी की घटना हुई थी. उस दौरान अज्ञात चोरों ने स्कूल के कमरों का दरवाजा खोलकर खाना बनाने के बर्तन, कुर्सियां और चार क्विंटल चावल चोरी कर लिये थे. इस मामले में भी प्रधानाध्यापक की ओर से करगहर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

सेंधमारी कर चोर घुसे अंदर व बिखरा सामान
सेंधमारी कर चोर घुसे अंदर व बिखरा सामान

कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद होने का आरोप

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पहली चोरी की घटना के बाद शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी. इसी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने दूसरी बार विद्यालय को निशाना बनाया. लगातार दो बार चोरी की घटना से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Also Read : बक्सर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर जवाब-तलब

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

दूसरी चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने विद्यालय में चोरी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली और आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया.

शीघ्र मामले का उद्भेदन करने का दावा

प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरी में शामिल आरोपितों की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

Also Read : गंगा जी में डूबे चक्की प्रखंड के 18 वर्षीय युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया अभियान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन