Hajipur News : 25 लाख का सामान ले उड़े चोर, सोना-चांदी सब ले गए

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त संदूकें

Hajipur News : घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर और सामान, इलाके में दहशत

विज्ञापन

Hajipur News (गोपाल कुमार) : पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा गांव के वार्ड संख्या 10 में रविवार-सोमवार की मध्य रात बेखौफ चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर के कमरों और अलमारियों के ताले काटकर लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकद रुपए और कीमती सामानों की चोरी कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय ग्रामीणों में असुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश व डर का माहौल है.

आधी रात को घर में घूस कमरों के तोड़ दिए ताले

जानकारी के अनुसार पीड़ित गृहस्वामी सैदपुर डुमरा निवासी अशोक राय ने बताया कि रविवार की देर रात परिवार के सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सो गए थे. इसी बीच आधी रात को चोरों ने बेहद शातिर तरीके से एक-एक कर कई कमरों के ताले तोड़े और अंदर रखे बक्सों व अलमारियों में रखे आभूषण आदि की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी अशोक राय ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. कमरों के ताले टूटे हुए थे और कीमती सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था.

12 लाख के जेवर ले उड़े चोर

चोरों ने अलमारी से अशोक राय की पुत्रवधू के लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए. चोरों ने अशोक राय की पत्नी के जेवर और बक्से में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद पर भी हाथ साफ कर दिया. चोरों ने नकदी और जेवर के साथ-साथ कई कीमती सामान और जरूरी कागजातों से भरे बक्से भी गायब कर दिए हैं. गृहस्वामी के मुताबिक, कुल मिलाकर लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. एक ही रात में इतनी बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह होते ही पीड़ित के घर पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने पुलिसिया गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटना से वे अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों से हो रही पूछताछ

घटना की लिखित सूचना पातेपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पातेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की. इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. चोरों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

Also Read : Patna News : दानापुर कोडरमा इंटरसिटी ट्रेन का फेल हुआ इंजन, चिलचिलाती धूप से हलकान रहे यात्री

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन